फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bank workers on roads, turnover of 100 crores affected

सड़कों पर बैंक कर्मी, 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bank workers on roads, turnover of 100 crores affected
रामनगर एसबीआई बैंक के गेट पर हड़ताल के दौरान सभा करते बैंक कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
हल्द्वानी। वेतन समझौता लागू न किए जाने से गुस्साए बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बैंक अधिकारियों और कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बैंक की हड़ताल होने से हल्द्वानी क्षेत्र में सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को हल्द्वानी के सभी बैंक कर्मचारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष एकत्र हुए। उत्तराखंड बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव केएन शर्मा के नेतृत्व में आईबीए के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के जिला सचिव योगेश पंत ने कहा कि 21 बार वार्ता होने के बाद भी आईबीए का 11वें द्विपक्षीय वेतन समझौते को लेकर कोई सकारात्मक रुख नहीं है।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने इसके चलते 31 जनवरी और 01 एक फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया है। बताया कि इसके बाद भी अगर समझौता लागू नहीं किया गया तो यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन 11 से 13 मार्च तक तीन दिवसीय हड़ताल करेगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक की हड़ताल के कारण क्लीयरिंग हाउस नहीं लगा, जिससे चेक भी पास नहीं हो सके और सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केएस बावेजा, केसी बसेरा, शिवराज सिंह रावत, उपेंद्र मनराल, अर्चित वर्मा, राजू कुमार, महेश चंद्र, खुशाल बिष्ट, मोहन राम, सुंदर सिंह, नवीन जोशी, संजय पाटनी, मनोज कुमार आर्य, दीपक जोशी, आरती वर्मा, ईश्वर सिंह भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed