फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ban on heavy vehicles from 12 noon to 9 pm today and tomorrow

Nainital News: आज और कल दोपहर 12 से रात नौ बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध

Sat, 05 Jul 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 05 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ban on heavy vehicles from 12 noon to 9 pm today and tomorrow
हल्द्वानी। वीकेंड के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। यह शनिवार और रविवार को प्रभावी रहेगा। पर्यटक वाहनों का दबाव होने पर पहाड़ों पर बनाए गए पार्किंग स्थलों में गाड़ियों को पार्क कराकर लोगों को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पर्यटक वाहनों का दबाव अधिक होने और कैंची धाम में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण भवाली सेनिटोरियम में गाड़ियों को पार्क किया जाएगा। यहां से शटल सेवा के जरिये भेजा जाएगा। यात्रा रूट पर शनिवार और रविवार को दोपहर 12:00 बजे से रात के नौ बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि का संचालन शाम चार बजे से रात नौ बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


यहां रोके जाएंगे भारी वाहन
कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन चौफला चौराहा से चंबल पुल तिराहा के मध्य रोके जाएंगे।
गौलापार से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापुल से पहले आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने रोका जाएगा।
चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन कुंवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के पास रुकेंगे।
अल्मोड़ा और बागेश्वर से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को भवाली मस्जिद तिराहा से नंबर एक बैंड ज्योलिकोट के मध्य खड़े किए जाएंगे।
भीमताल और मुक्तेश्वर से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को सलड़ी चौकी, अमृतपुर में रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed