फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ban on construction works in the name of beautification continues in Sukhatal

Nainital News: सूखाताल में सौंदर्यीकरण के नाम पर हो रहे निर्माण कार्यों पर रोक जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ban on construction works in the name of beautification continues in Sukhatal
नैनीताल। हाईकोर्ट ने सूखाताल में सौंदर्यीकरण के नाम पर हो रहे निर्माण कार्यों पर रोक जारी रखते हुए इस प्रकरण पर सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तिथि नियत की है। कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान राज्य पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण उत्तराखंड ने हाईकोर्ट के समक्ष जवाब दाखिल कर कहा कि सूखाताल झील विकास परियोजना के लिए उसके समक्ष सरकार की ओर से कभी कोई आवेदन नहीं किया गया। प्राधिकरण ने यह भी बताया कि परियोजना के लिए उससे पर्यावरण मंजूरी लेना अनिवार्य था। कोर्ट ने स्टेट वेटलैंड अथॉरिटी उत्तराखंड को दोबारा नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed