{"_id":"6883eddfd4fe9f5da70e0e7c","slug":"ballot-boxes-will-remain-under-tight-security-in-the-strong-room-till-the-counting-of-votes-nainital-news-c-240-1-shld1006-108896-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मतगणना तक स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रहेंगी मतपेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मतगणना तक स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रहेंगी मतपेटियां
Sat, 26 Jul 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर जानकारी लेते एसपी सिटी व एडीएम।
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और बेतालघाट में बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से पहले चरण का पंचायत चुनाव संपन्न हुआ। मतदान के बाद चारों ब्लॉकों की 312 पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार की रात को ही ब्लॉक मुख्यालय में पहुंची। विकासखंड में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। 31 जुलाई को मतगणना के दिन ही सील बंद मतपेटियों को खोला जाएगा।
प्रशासनिक टीम ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
रामनगर। 28 जुलाई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को रामनगर महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। एडीएम प्रशासन विवेक राय और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र शुक्रवार शाम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहां सीओ सुमित पांडे, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मारकाना आदि थे।
सुरक्षा को लेकर एडीएम ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों का निरीक्षण
हल्द्वानी। एडीएम विवेक रॉय ने शुक्रवार को हल्द्वानी और कोटाबाग में पंचायत निर्वाचन के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने एचएन इंटर कॉलेज में हल्द्वानी विकासखंड के पंचायत निर्वाचन की व्यवस्थाएं देखी और वितरण प्रक्रिया में पूरी सतर्कता बरतने के ललीए कहा। बताया कि सभी मतदान पार्टियां 27 जुलाई की सुबह मतदेय स्थल के लिए रवाना होंगी। मतदान के बाद मतपेटियां सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। इसके बाद 31 को मतगणना संपन्न होगी, जिसके लिए 28 टेबल लगाई गई हैं। इसके बाद उन्होंने जीआईसी कोटाबाग में मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का भी स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी, निर्वाचन अधिकारी दिनेश सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।