फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Balinala security work will start in the new year

Nainital News: बलियानाला सुरक्षा कार्य नए साल में होगा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Balinala security work will start in the new year
नैनीताल स्थित बलियालाना क्षेत्र का निरीक्षण करते हाईकोर्ट के महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर व सिंचाई स
नैनीताल। बलियानाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट के महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, प्रदेश सचिव सिचाई हरीश सेमवाल और अन्य ने बलियानाला का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहा कि जनवरी से इसका कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बीते कुछ दशकों से बलियानाले में 2018 में हुए भूस्खलन के बाद रईस होटल आवासीय परिक्षेत्र व वीरभट्टी मार्ग जमीदोंज हो गया था। इससे लगा हरिनगर व जीआईसी भी संवेदनशील हो गया है। बृहस्पतिवार को सचिव सिंचाई हरीश सेमवाल, हाईकोर्ट के महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सिंह समेत सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बलियानाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने कहा बलियानाला क्षेत्र में हो रहा भूस्खलन नगर के लिए गंभीर विषय है। हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को बलियानाला का स्थायी इलाज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने बताया बलियानाले में 160 करोड़ से सुरक्षा कार्य को लेकर निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। आगामी 20 दिसंबर को निविदा खोली जानी है। जनवरी माह में सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से नहीं मिली अनापत्ति

नैनीताल। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से अब तक अनापत्ति पत्र न मिलने के चलते अस्थायी सड़क निर्माण और स्कूल के कुछ हिस्से को तोड़ने में दिक्कत हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। इधर, एडीएम फिंचा राम ने बताया कि हरिनगर में रह रहे लगभग 72 परिवारों का दुर्गापुर में विस्थापन किया जाएगा। शीघ्र ही इसका जीओ जारी कर दिया जाएगा।


भूमिगत जल का होगा सदुपयोग

बलियानाला के अंदर भूमिगत जलस्रोत से हो रहे रिसाव के पेयजल के रूप में सदुपयोग के लिए यहां जीजीआईसी में बोरिंग कर ट्यूबवेल स्थापित किया जाना है। जल संस्थान की ओर से लगभग दो करोड़ के कार्य की ऑनलाइन निविदा जारी की गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विपिन चौहान की ओर से जारी निविदा आगामी नौ जनवरी को खेली जानी है।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed