{"_id":"4c3b122e8779b19fdf650f3570ccf69c","slug":"bajayumo-ceo-performance-in-office-lockout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ दफ्तर में भाजयुमो का प्रदर्शन, तालाबंदी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ दफ्तर में भाजयुमो का प्रदर्शन, तालाबंदी की
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी और पब्लिक स्कूलों की ओर से शुल्क वृद्धि और एडमिशन शुल्क के नाम पर मोटी रकम ऐंठने से गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी दफ्तर में प्रदर्शन कर सांकेतिक तालाबंदी की। बाद में मुख्य शिक्षा अधिकारी रघुनाथ लाल आर्य को ज्ञापन भी सौंपा। कार्यकर्ताओं ने धमकी दी कि यदि पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर रोक नहीं लगाई गई तो भाजयुमो उग्र आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
सीईओ दफ्तर में हुई सभा में भाजयुमो हल्द्वानी के जिलाध्यक्ष विकास भगत ने कहा कि निजी स्कूल हर साल शुल्क वृद्धि करने के साथ-साथ अभिभावकों से एडमीशन शुल्क के रूप में मोटी रकम ऐंठ रहे हैं और अभिभावकों को मंहगी स्टेशनरी खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सभा को भीमताल मंडल अध्यक्ष शरद पांडे, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चनौतिया और योगेश रजवाल ने भी संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों में नीरज बिष्ट, जितेंद्र चनौतिया, गौरव बिष्ट, गौरव जोशी, विपिन नौगाई, भास्कर भगवाल, ललित पोखरिया, उमेश पांडे, हितेश आर्या, कमल, नवीन, देव सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन