फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bageshwar's assistant teacher Goswami suspended in paper leak case

पेपर लीक मामले में गिरफ्तार बागेश्वर का सहायक अध्यापक गोस्वामी निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar's assistant teacher Goswami suspended in paper leak case
नैनीताल। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार बागेश्वर जिले में कार्यरत व्यायाम शिक्षक जगदीश गोस्वामी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं मंडल) रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना बागेश्वर के सहायक अध्यापक जगदीश गोस्वामी को पिछले दिनों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद इस संबंध में बागेश्वर के मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई थी।
विज्ञापन

एडी आर्य ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर उत्तराचंल सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली 2003 (संशोधित 2010) में दिए गए प्रावधानों के तहत व्यायाम शिक्षक जगदीश गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन की अवधि में गोस्वामी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बागेश्वर से संबद्ध रहेंगे। निलंबन आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर को भेजा जा चुका है। बताया कि इस प्रकरण में बागेश्वर के मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed