फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bageshwar Dm Leaved Staff Meeting

अधिकारियों की अधूरी तैयारी से खफा डीएम बैठक छोड़कर चल दीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar Dm Leaved Staff Meeting
बागेश्वर। गरुड़ गंगा प्रोजेक्ट की बैठक में अधूरी तैयारी के साथ पहुंचे अधिकारियों को डीएम रंजना राजगुरु ने जमकर लताड़ लगाई। डीएम अधिकारियों के रवैये से इतनी नाराज हुईं कि बैठक छोड़कर चल दीं और जल्द होने वाली बैठक में अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ शिरकत करने की हिदायत दी है। उल्लेखनीय है कि गरुड़ गंगा प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

डीएम रंजना ने सोमवार अपराह्न गरुड़ गंगा प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने अधिकारियों से संबंधित कार्यों की जानकारी मांगी, तो अधिकारी सटीक जानकारी नहीं दे पाए। डीएम ने प्रोजेक्ट के तहत भविष्य में होने वाले कार्यों के संबंध में पूछा तो इसका भी अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। कितनी बार परियोजना का निरीक्षण किया? इसका भी जवाब नहीं होने पर अधिकारी बगलें झांकने लगे। इस पर नाराज हो गईं और बैठक से उठकर चली गईं।
विज्ञापन

गरुड़ गंगा प्रोजेक्ट के तहत गरुड़ क्षेत्र की नौ नदियों/गधेरों का पुनरोद्धार किया जाना है। इनमें अमोली, कमलेख, कौसानी, दारना, जड़ियाबगड़ धार, धारपानीधार, पिंगलाकोट, शौकलाखट्टा गधेरा शामिल हैं। इन गधेरों को रिचार्ज करना प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद है। परियोजना के नोडल अधिकारी सीडीओ डीडी पंत हैं। लघु सिंचाई, जल संस्थान, वन, पंचायतीराज समेत तमाम विभाग परियोजना में काम कर रहे हैं। इससे पहले 15 मार्च को परियोजना की समीक्षा बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना में काम हुआ है। अधिकारी परियोजना में किए गए कार्यों के संबंध में सही ढंग से जानकारी नहीं दे पाए। जब अधिकारी खुद ही अपडेट नहीं होंगे तो काम कैसे होगा। जल्द ही परियोजना की समीक्षा बैठक की जाएगी। अधिकारियों को संपूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को इस बात को गंभीरता से लेना होगा।
- रंजना राजगुरु, डीएम, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed