{"_id":"5e4709008ebc3ee5e642e2fd","slug":"bageshwar-and-almora-won-matches-haldwani-news-hld373625551","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर और अल्मोड़ा ने जीते फुटबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर और अल्मोड़ा ने जीते फुटबाल मैच
विज्ञापन
हल्द्वानी। अनुसूचित जाति के बालकों की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का मैच बागेश्वर और अल्मोड़ा ने जीतकर दूसरे चरण में प्रवेश किया।
शुक्रवार को हल्द्वानी स्टेडियम में पहला मैच बागेश्वर और नैनीताल के मध्य खेला गया। यह मैच बागेश्वर ने नैनीताल को 2-0 से हरा दिया। दूसरा मैच नैनीताल बी और अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। यह मैच अल्मोड़ा ने 5-0 से जीत लिया। तीसरा मैच नैनीताल बी व बागेश्वर के बीच खेला गया। इसमें बागेश्वर ने नैनीताल बी को 6-0 से मात दी।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी नवीन पंत, जीवन सिंह, नीता पोखरिया, पूनम मेहता आदि मौजूद रहे। टीम के निर्णायकों की भूमिका में पुष्कर जोशी, फैजल, सुजीत व अरनीश पटवाल रहे।