{"_id":"61b0f594c1ef391dc860fc43","slug":"bad-road-in-haldwani-haldwani-news-hld4470382144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के बाद गए गड्ढे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के बाद गए गड्ढे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सरकार के राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश नगर निगम ने गड्ढे में डाल दिए हैं। बजट का रोना रहे नगर निगम ने रोड कटिंग से प्राप्त हुए करीब 2.5 करोड़ रुपया अन्य निर्माणों में खर्च कर दिया जबकि यह सड़क के गड्ढे भरने में खर्च होना चाहिए था।
हाल यह है कि नगर निगम की 60 प्रतिशत सड़कें गड्ढों के कारण चलने लायक नहीं है। नगर निगम के पास करीब 563 किलोमीटर पक्की सड़क है। इसमें से करीब 60 प्रतिशत सड़क गड्ढों से पटी पड़ी है।
नगर निगम ने शासन का एक आदेश दिखाते हुए निगम सीमा की आंतरिक सड़कों को लोक निर्माण विभाग से वापस ले लिया था। इसी के साथ ही नगर निगम क्षेत्र की सड़कों का स्वामित्व नगर निगम के पास आ गया। अब इसका रखरखाव नगर निगम को ही करना है।
विज्ञापन
नगर निगम सड़क पर गैस पाइप लाइन, ओएफसी केबल, पानी की लाइन बिछाने के एवज में विभागों से रोड कटिंग वसूल रहा है। नगर निगम ने इससे करीब 2.5 करोड़ रुपया वसूल किया लेकिन ऐसे पैसे का प्रयोग नगर निगम ने अन्य विकास कार्यों में कर दिया। नगर निगम के सूत्रों के अनुसार रोड कटिंग का पैसा रोड सही करने के लिए किया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
यहां की सड़कें हैं खराब
चंदन विहार मानपुर पश्चिम
हीरानगर रोड
जज फार्म रोड
रणवीर गार्डन को जाने वाली सड़क
धानमिल से पीलीगोठी जाने वाली सड़क
बनभूलपुरा क्षेत्र की सड़कें आदि
नगर निगम को रोड कटिंग में करीब 2.5 करोड़ के आसपास मिला था। यह पैसा बोर्ड फंड में आता है। बोर्ड को अधिकार होता है कि वह इस पैसे को कहा खर्च करे।
-पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त