फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Baba Tarsem Singh shot by professional shooters in Nanakmatta

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड से दहला तराई: चलती बाइक से पांच सेकेंड में दागी दो गोली; पेशेवर शूटरों ने दिया अंजाम

Fri, 29 Mar 2024 10:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 29 Mar 2024 10:48 AM IST
सार

बाबा तरसेम कुर्सी पर बैठे थे तभी बाइक पर दो युवक उनकी ओर आए जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक पीछे बैठे युवक ने एक गोली उनके सीने में दाग दी। बाबा लहूलुहान हालत में बचने के लिए भागे तभी बाइक मोड़कर उनके सामने लाकर हत्यारे ने दूसरी गोली दागी और फरार हो गए।

विज्ञापन
Baba Tarsem Singh shot by professional shooters in Nanakmatta
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड से दहला तराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल शूटर पेशेवर माने जा रहे हैं। उन्होंने पूरी प्लानिंग से पहले रेकी कर डेरे की गतिविधियों को परखा और मौका ताककर पांच सेकेंड में बाबा पर दो गोलियां दागकर राइफल लहराते भाग गए। पूरी घटना में बड़ा सवाल कानून व्यवस्था पर उठ रहा है।

विज्ञापन


चुनाव में तमाम सख्ती के बावजूद शूटर क्षेत्र में न सिर्फ दाखिल हो गए बल्कि कईं दिन रैकी कर उनके मंसूबे कामयाब भी हो गए। एक और सवाल कि राइफल और बाइक बदमाश लेकर आए थे या फिर क्षेत्र से ही उन्हें मुहैया कराई गई थी। इन सवालों के बीच पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ और एसटीएफ हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


नानकमत्ता में हुए बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज में बेहद आराम से बाइक सवार बदमाश डेरे में दाखिल हो रहे हैं। बाइक जैसे ही डेरे के भीतर कुर्सी पर बैठे बाबा के पहुंची तो पीछे बैठे बदमाश ने हाथ में पकड़ी राइफल से उन पर गोली दाग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Murder: बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर रो पड़े उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, खुद को संभाला; जानें क्या बोले सीएम धामी

 बाबा जमीन पर गिरते हैं और फिर बाबा की कुर्सी के पीछे से बाइक घुमाकर बदमाश दूसरी गोली उन पर दागता है। इसके बाद बदमाश आराम से बाइक पर भाग जाते हैं। भागते समय उनकी बाइक के पीछे बैग बंधा हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed