Murder: बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर रो पड़े उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, खुद को संभाला; जानें क्या बोले सीएम धामी
ऊधमसिंह नगर में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद देर शाम सीएम धामी नानकमत्ता डेरा कार सेवा पहुंचे। सीएम ने बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम भावुक नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम धामी ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या बहुत ही दुखी घटना है। बाबा तरसेम सिंह का इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने गरीबों के लिए कई प्रकार की समाज सेवा की है। उन्होंने कहा हत्यारोपी कहीं भी छिपे होंगे, उन्हें खोजा जाएगा और कानूनी कार्रवाई के तहत उन्हें सजा दिलाई जाएगी।
ये पढ़ें- Gurudwara Murder: नानकमत्ता पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बाबा तरसेम सिंह को दी श्रद्धांजलि; देखें तस्वीर
बता दें कि, 28 मार्च की सुबह करीब 6.30 बजे बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।
नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर) पहुंचकर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। यह मेरे लिए अत्यंत भावुक क्षण था जो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) March 28, 2024
विनम्र श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/kgxllfu6eO