फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   baaraat tibbatee tibbat kee aajaadee kee maang kee gaee

Nainital News: जुलूस निकालकर तिब्बत की आजादी की मांग उठाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
baaraat tibbatee tibbat kee aajaadee kee maang kee gaee
नैनीताल। तिब्बती समुदाय ने 67वें तिब्बती जन आंदोलन दिवस के अवसर पर मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान तिब्बती समुदाय ने जुलूस निकालकर तिब्बत की आजादी की मांग उठाई। विरोध स्वरूप नगर का प्रसिद्ध तिब्बती मार्केट पूरी तरह बंद रहा। तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष येशी थुप्तेन ने बताया कि तिब्बत की राजधानी ल्हासा में वहां की जनता ने 10 मार्च 1959 को चीनी हुकूमत के खिलाफ पहली बार विद्रोह किया था। इसी संघर्ष की याद में मंगलवार को नैनीताल में मल्लीताल तिब्बती मार्केट से जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बड़ा बाजार और माॅल रोड से होता हुआ तल्लीताल डांठ तक गया और वापस मार्केट पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर तेनजिन, टाशी तोपग्याल, कुंगा छौडोन, पेमा छौफेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed