{"_id":"61e08f51260241213c2c0b79","slug":"b-ed-and-m-ed-courses-will-start-soon-in-kumaon-university-haldwani-news-hld4508826171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि में जल्द शुरू होगा बीएड और एमएड पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि में जल्द शुरू होगा बीएड और एमएड पाठ्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विवि शीघ्र की बीएड और एमएड पाठ्यक्रम शुरू करेगा। विवि ने इस संबंध में संबद्धता के लिए आवेदन किया है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी सत्र से कुमाऊं विवि में बीएड और एमएड पाठ्यक्रम शुरू हो जाएगा। इससे युवाओं का शिक्षक बनने का रास्ता और आसान होगा।
युवाओं में बीएड और एमएड को लेकर खासा उत्साह रहता है। पूर्व में भी कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीएड और एमएड की कक्षाएं चलती थीं। बाद में अल्मोड़ा विवि कुविवि से अलग हुआ तो दोनों पाठ्यक्रम अल्मोड़ा के हिस्से में चले गए। ऐसे में कुमाऊं विवि के विद्यार्थियों के हित को देखते हुए विवि ने कई पाठ्यक्रम संचालित किए। अब विवि बीएड और एमएड पाठ्यक्रम संचालित करने जा रहा है।
इन दिनों कुमाऊं विवि की ओर से संबद्धता पोर्टल खोला गया है, जिसमें विवि ने बीएड और एमएड पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए आवेदन किया है। जल्द स्थलीय निरीक्षण होगा साथ ही अन्य प्रक्रियाएं होंगी। सब कुछ ठीक रहा तो कुमाऊं विवि में इस सत्र 2022-23 से विवि बीएड और एमएड कोर्स संचालित करेगा। (संवाद)
विज्ञापन
-
संबद्धता के लिए 15 जनवरी अंतिम तिथि
नैनीताल। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि इन दिनों कुमाऊं विवि संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन ले रहा है। कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ कार्यों का क्रियान्वयन हो, इसलिए महाविद्यालयों की विवि से संबद्धता प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन की गई है। साथ ही निरीक्षण दल का पैनल गोपनीय रखा गया है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय एवं संस्थान अपने कॉलेज एडमिन पैनल और कॉलेज लॉगिन अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- बीएड और एमएड पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए आवेदन किया गया है। जल्द ही कुमाऊं विवि में बीएड और एमएड पाठ्यक्रम संचालित होगा, जिसका सीधा लाभ कुमाऊं विवि के छात्रों को मिलेगा। - प्रो. एनके जोशी, कुलपति कुमाऊं विवि।