{"_id":"580d134b4f1c1bcd75bc2122","slug":"award-winners-at-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्वती रनिंग शील्ड पर बाल विद्या मंदिर का कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्वती रनिंग शील्ड पर बाल विद्या मंदिर का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
विजेता बच्चे पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और आचार्य नरेंद्र देव शिक्षा निधि के सहयोग से रविवार को 64वीं अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता की पार्वती रनिंग शील्ड पर मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, जबकि प्रताप भैया रनिंग शील्ड पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन
बीना स्मृति चल वैजयंती ट्रॉफी सनवाल स्कूल की मेधावी दीपिका भट्ट ने झटकी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गा दत्त रुबाली ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
कनिष्ठ वर्ग (पार्वती रनिंग शील्ड) की प्रतियोगिता का विषय ‘वर्तमान में टीवी के कार्यक्रम बच्चों में हिंसा की प्रवृति पैदा कर रहे’ था। इसमें विभिन्न स्कूलों के 6 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें सनवाल स्कूल की दीपिका भट्ट, एमएल साह बाल विद्या मंदिर की मोनिका आर्या व भूमिका बिष्ट ने क्रमश: पहला,दूसरा व तीसरा जबकि लेक्स इंटरनेशनल भीमताल की राजश्री तिवारी ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
ज्येष्ठ वर्ग (प्रताप भैया रनिंग शील्ड) का विषय ‘पड़ोसी देशों से बढ़ती कटुता इस बात का संकेत है कि भारत को अपनी विदेश नीति की समीक्षा करनी चाहिए’ था।
इसमें विभिन्न कक्षाओं के कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल की अवंतिका पाठक ने पहला, एमएल साह बाल विद्या मंदिर की प्रगति धपोला ने द्वितीय, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के वरुण जोशी व भारतीय शहीद सैनिक स्कूल की अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान जबकि एमएल साह बाल विद्या मंदिर की ममता सुयाल ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
निर्णायक प्रो. ललित तिवारी, डॉ. रितेश साह, डॉ. महेंद्र सिंह राणा व केसी पंत थे। इस दौरान उप प्रधानाचार्य केदार सिंह, प्रबंधक ज्योति प्रकाश, शिक्षक प्रह्लाद, पीडी जोशी, भुवन चंद्र पंत, प्रवीण सती, बिशन सिंह मेहता, डॉ. रेनू बिष्ट, रश्मि, महेश, शहनवाज आदि थे। ब्यूरो