फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Automatic muscle gun will be in front of four feet Pichkari in Holi

Nainital News: होली में चार फीट की पिचकारी के सामने होगी ऑटोमैटिक मसल गन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Automatic muscle gun will be in front of four feet Pichkari in Holi
संजय कुमार
विज्ञापन

हल्द्वानी। रंगों के त्योहार में इस बार बच्चों के लिए विशेष पिचकारियां हल्द्वानी के बाजार में पहुंच गई हैं। एक तरफ ऑटोमैटिक मसल गन बाजार में हैं जो खुद पानी भर सकती है तो दूसरी ओर चार फीट लंबे पाइप वाली पिचकारी भी खास है। हर्बल गुलाल, टोपी, मास्क और फॉग गन भी बाजार में उपलब्ध हैं।
होली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजार पिचकारियों और अबीर-गुलाल की दुकानों से पट गया है। बच्चों को लुभाने के लिए कार्टून कैरेक्टर पिचकारियां नजर आ रही हैं। बाजार में इस बार ऑटोमैटिक पिचकारी भी पहुंची है जिसे चार्ज किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि यह खुद पानी भर सकती है। वहीं दूसरी ओर पबजी गन भी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। हल्द्वानी के रंग कारोबारी हीरालाल साहू ने बताया कि ऑटोमेटिक गन पिचकारी की अच्छी मांग है। महंगी होने के बावजूद इसकी सभी वैरायटी हाथों-हाथ बिक गई हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक टॉर्च और फॉग गन की मांग
पिचकारी के साथ ही बाजार में रंगीन फॉग बम की भी अच्छी डिमांड है। इस बार ओलंपिक टॉर्च और फॉग गन बाजार में उपलब्ध है। इसकी मदद से बिना किसी धमाके या खतरे से होली पर धमाका किया जा सकता है। हर्बल गुलाल, फ्रूट गुलाल सहित अबीर-गुलाल की काफी वैरायटी बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं दाम--प्रति एक पीस
ऑटोमैटिक गन 1000-3000

3डी पिचकारी- 450 - 600

ओलंपिक टॉर्च- 150-180

स्काई शॉट- 100- 350

सेवन शॉट- 500- 600

पाइप पिचकारी 10-450

तलवार 100-200

टैंक 100-500

प्रेशर गन 50-300

स्टार पटाखा- 450-500

मास्क- 80- 150

गुलाल गन- 150-750

मैजिक ग्लास- 40

फ्रूट गुलाल- 90- 120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed