{"_id":"6806ad6d3d948cdd240e0fba","slug":"authority-will-build-cheap-housing-in-nainital-bhimtal-haldwani-nainital-news-c-238-1-ntl1001-113854-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्राधिकरण नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी में बनाएगा सस्ते आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्राधिकरण नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी में बनाएगा सस्ते आवास
विज्ञापन
नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल, भीमताल और हल्द्वानी में सस्ते एवं किफायती आवास तैयार करेगा। जरूरतमंदों को नियमों के तहत इन्हें आवंटित किया जाएगा। प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लेकर योजना को मंजूरी दी गई। बैठक में हरे पेड़, बगीचे और बिना आवास वाले स्थानों पर भवन निर्माण के आवेदन को खारिज कर दिया। कई मामलों में प्राधिकरण, राजस्व, टाउन प्लानर की समिति बनाकर भौतिक परीक्षण के बाद रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए।
कुमाऊं आयुक्त, अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण दीपक रावत रावत ने बैठक में डीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण, आवासीय व कॉमर्शियल मानचित्रों की स्वीकृति के बाद उसकी लगातार माॅनीटरिंग भी करें। स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप कार्य न होने पर कार्रवाई करें। आयुक्त ने कहा कि नैनीताल एवं भीमताल में भवन निर्माण प्रतिबंधित होने के कारण कई लोगों को भवन की आवश्यकता है। यहां किराये के भवन काफी महंगे मिलते हैं। डीडीए ने बेलुआखान क्षेत्र में सरकारी भूमि पर सस्ते एवं किफायती भवन का निर्माण की योजना तैयार की है, जहां लगभग 750 आवास बनेंगे। भीमताल में भी सरकारी काफी भूमि है, उसे क्रय करने के लिए शासन स्तर से पत्राचार किया जाएगा। आयुक्त ने प्रभावी पहल के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में काफी लोग शोरूम, दुकानों, अस्पताल एवं छोटे-छोटे कार्य करते हैं, जो अधिक किराये पर भवन नहीं ले सकते। प्राधिकरण हल्द्वानी में मौजूद सरकारी भूमि का चिह्नीकरण कर सस्ते एवं किफायती आवासीय भवन बनाए। बैठक में जिलाधिकारी वंदना, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल के साथ ही प्लानिंग, आरईएस, जल संस्थान, नगर पालिका समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।.
10 बड़े मानचित्रों की जानकारी प्रशासन को दे डीडीए
नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने डीडीए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह नियमित रूप से 10 बड़े नक्शों की जानकारी जिला प्रशासन को दें। जिला प्रशासन की ओर से भी एसडीएम के माध्यम से इनकी थर्ड पार्टी जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने बीते दो वर्ष के नक्शों की जानकारी प्रशासन को देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तीन विभागों की समिति गठित कर निरीक्षण के निर्देश
नैनीताल। बैठक में भवन निर्माण की अनुमति के नाम पर कई मीटर तक खनन पाया गया। भीमताल, नौकुचियाताल में एक ही परिवार के कई लोगों ने एक साथ भवन निर्माण की अनुमति मांगी थी। आयुक्त ने इसे व्यावसायिक प्रयोजन की सुगबुगाहट करार देते हुए रद्द करने के आदेश दिए। डीएसबी परिसर, एटीआई के नक्शों को स्वीकृति प्रदान की गई।