फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Audacity: Firing on the team of forest personnel who went to catch smugglers

दुस्साहस : तस्करों को पकड़ने गए वन कर्मियों की टीम पर फायरिंग

Fri, 13 Jun 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 13 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Audacity: Firing on the team of forest personnel who went to catch smugglers
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज की गुलजारपुर बीट के आरक्षित वन क्षेत्र में बुधवार रात वन कर्मियों की सागौन के पेड़ काट रहे तस्करों से मुठभेड़ हो गई। तस्करी की सूचना पर जंगल पहुंचे एसडीओ समेत वन कर्मियों की टीम पर तस्करों ने फायर झोंक दिए। वन कर्मियों की टीम ने भी फायरिंग कर जवाब दिया। बाद में एक आरोपी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


एसडीओ रामनगर मनीष जोशी ने बताया कि बुधवार रात 11.45 बजे वन कर्मियों को गुलजारपुर बीट के आरक्षित वन क्षेत्र एन-03 में वन तस्करों के सागौन के पेड़ काटने की सूचना मिली। इस पर वह वन दरोगा जगजीत सिंह, वन वॉचर कुलशेर सिंह, रिंकू, चरनजीत सिंह चन्नी, देव सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों को आता देख वन तस्करों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। वन कर्मियों पर 5 से 6 तस्करों ने फायरिंग की। वन तस्करों की फायरिंग का वन कर्मियों ने भी जवाब दिया। इससे तस्कर फायरिंग करते हुए भाग गए। इसी बीच वन कर्मियों ने एक आरोपी मनजीत सिंह निवासी रम्काली रमपुराकाजी केलाखेड़ा, बाजपुर को पकड़ लिया। आरोपी के पास से दो सागौन के कटे लट्ठे, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक आरा बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन

गोली नहीं फंसती तो हो जाता बड़ा हादसा
वन दरोगा जगजीत सिंह ने बताया कि जब वन तस्कर फायरिंग करते हुए भाग रहे थे, तब वह भी उनके पीछे भागे। तभी मनजीत सिंह सामने खड़ा हो गया और तमंचा तानते हुए फायर करने लगा। तमंचे से गोली नहीं चली तो उसे पकड़ लिया गया। बाद में तमंचा देखा तो उसमें गोली फंसी हुई थी। अगर गोली चल जाती तो बड़ा हादसा तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी हुई है वन कर्मियों पर फायरिंग
- 2 जून 2025 को एसडीओ मनीष जोशी और वन कर्मी गश्त पर थे। गुलजारपुर क्षेत्र में पेड़ काट रहे वन तस्करों ने वन कर्मियों पर फायरिंग की और फरार हो गए।
-19 मई 2025 को उत्तरी कोसी बीट में तस्करों ने एसडीओ मनीष जोशी व वन कर्मियों पर फायरिंग की।
- 14 अप्रैल 2024 को खनन माफिया के गुर्गों ने वन विभाग की टीम पर पथराव किया और एक किमी तक पीछा किया।
- 25 नवंबर 2024 को कोसी रेंज में तस्करों और वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ में तस्करों ने वन कर्मियों पर फायरिंग की।
- 24 जून 2023 को तराई पश्चिमी वन प्रभाग में तस्करों ने वन कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला किया और फायरिंग भी की।
- 12 अक्टूबर 2020 को ज्वाला वन में गश्त कर रहे वनकर्मियों पर तस्करों ने हमला किया।
कोट


लकड़ी तस्करी गैंग का सरगना शमशेर है, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़ा आरोपी भी शातिर है, जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा दिया गया है। वन कर्मियों को भी तस्करों पर फायरिंग के निर्देश दिए गए हैं। - प्रकाश चंद्र आर्य, डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed