फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Audacity: An attempt to dump the transport team's checking team

दुस्साहस: परिवहन विभाग की चेकिंग टीम पर डंपर चढ़ाने का प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Audacity: An attempt to dump the transport team's checking team
परिवहन विभाग द्वारा सीज किया गया डंपर
हल्द्वानी। हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर चेकिंग कर रही परिवहन विभाग की टीम पर मंगलवार को डंपर चढ़ाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों के अनुसार कई बार उनके वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की पर ड्राइवर के सूझबूझ से हादसा बच गया। करीब दो किमी तक टीम ने वाहन को पीछा किया लेकिन ड्राइवर एक शो रूम के पास डंपर खड़ा कर भाग गया।
विज्ञापन

एचएमटी फैक्ट्री के पास परिवहन कर अधिकारी (प्रथम) कुलवंत सिंह के निर्देशन में परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया था। शाम करीब 4:30 पर एक खनिज से लदा डंपर आता हुआ दिखाई दिया, तो टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन, डंपर चालक ने वाहन भगा दिया। परिवहन कर अधिकारी (प्रथम) कुलवंत सिंह के अनुसार इसके बाद टीम ने पीछा कर वाहन को रोकने की कोशिश की गई, तो उसने कई बार हमारे वाहन पर टक्कर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

चेकिंग टीम के वाहन चालक की कुशलता और सूझबूझ के चलते डंपर चालक का प्रयास सफल नहीं हो सका और टक्कर मारने का प्रयास विफल हो गया। बाद में नैनीताल मार्ग पर एक शो रूम के पास चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उसके पीछे प्रवर्तन सिपाही भी गए थे, लेकिन चालक मिला नहीं। वाहन सीज करने के साथ काठगोदाम थाने में खड़ा कर दिया गया। वाहन स्वामी को बुलाकर भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान वाहन ओवरलोड भी मिला है। इसमें तय क्षमता से तीन टन ज्यादा माल लदा हुआ था। मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अन्य अधिकारियों को भनक तक नहीं
हल्द्वानी। परिवहन विभाग की चेकिंग टीम को टक्कर मारने की कोशिश हुई, लेकिन विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों को मामले की भनक तक नहीं लगी। इससे पूर्व भी चेकिंग के दौरान रुद्रपुर में भी रुद्रपुर के परिवहन विभाग की टीम के साथ अभद्रता हुई थी।

22 वाहनों का चालान, तीन सीज
हल्द्वानी। परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान 22 वाहनों का चालान करने के साथ तीन वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा 15 चालकों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed