{"_id":"69896108160444fb8a098fef","slug":"attempted-kidnapping-of-a-girl-in-banbhulpura-deadly-attack-on-her-for-refusing-to-marry-fir-registered-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: बनभूलपुरा में युवती के अपहरण का प्रयास, शादी से इन्कार करने पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: बनभूलपुरा में युवती के अपहरण का प्रयास, शादी से इन्कार करने पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज
Mon, 09 Feb 2026 09:52 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:52 AM IST
सार
हल्द्वानी में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी में युवक ने दिनदहाड़े युवती के अपहरण का प्रयास किया। सफल न होने पर आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती मेहनत-मजदूरी करती है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बनभूलपुरा क्षेत्र निवासी युवती की दादी ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पोती जब किसी काम से घर से निकलती है तो गौला गेट जवाहरनगर निवासी अन्ना छेड़छाड़ करता है। आए दिन युवक उसका पीछा करता रहा है। सात फरवरी की दोपहर युवती घर से कुछ सामान लेने जा रही थी तभी रास्ते में अन्ना ने उसका रास्ता रोक लिया और शादी करने के लिए कहने लगा। युवती ने इन्कार किया तो आरोपी अपहरण कर ले जाने लगा। असफल होने पर उसने युवती के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
युवती का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन