फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attempt to break ATM in Motahaldu fails

Nainital News: मोटाहल्दू में एटीएम तोड़ने का प्रयास नाकाम

Mon, 02 Feb 2026 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Attempt to break ATM in Motahaldu fails
लालकुआं। मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित एटीएम में सेंध लगाकर अराजक तत्व ने रकम निकालने का प्रयास किया। अपने मंसूबे में नाकाम रहने पर वह एटीएम क्षतिग्रस्त कर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले जिसमें एक नकाबपोश दिखा।
विज्ञापन


बीती रात चोर ने मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग पर बने हिताची कंपनी के एटीएम में घुसकर तोड़ने का प्रयास किया। चोर एटीएम को तोड़ने के लिए कोई औजार नहीं लाया था। वह काफी देर तक पत्थर से वार करता रहा, परंतु एटीएम उससे नहीं खुल सका। हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि एटीएम में छेड़छाड़ करने वाले बदमाश की तलाश में पुलिस तमाम सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, मोटाहल्दू व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे ने मांग की कि एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article