{"_id":"58bc6e634f1c1b056de7ed68","slug":"attack-on-freedom","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर विवि में हुई मारपीट की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर विवि में हुई मारपीट की निंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
आजादी पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को श्रीनगर विवि परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट को गुंडागर्दी बताया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केन्द्रीय महासचिव प्रभात ध्यानी ने एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भाजपा व आरएसएस के अनुषांगिक संगठनों द्वारा विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थान व अन्य स्वायत्त संस्थाओं का भगवाकरण करने व अभिव्यक्ति की आजादी पर जो हमला किया जा रहा है।
विज्ञापन
वह पूरे देश व प्रदेश की अमनपसंद जनता के लिए घातक है। इस दौरान पत्रकार वार्ता में समाजवादी लोकमंच के कैसर राणा, रंगकर्मी अजीत साहनी, इको सेंसेटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति के ललित उप्रेती, महेशचन्द्र चौनवाल, सुरेशलाल चित्रकार, लालमणि, हरीशचन्द्र जोशी, सुरेश टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन