{"_id":"1bde1247317546395c2128d360e00a1b","slug":"atm-hung-server-down-the-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में टंगे ‘सर्वर खराब’ के बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में टंगे ‘सर्वर खराब’ के बोर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों की एक दिवसीय हड़ताल के बाद सेकेंड सेटर-डे और फिर रविवार पड़ने से ग्राहकों को कैश निकालने के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिकांश एटीएम खाली होने से उनके शटर गिर गए। एटीएम में ‘सर्वर खराब’ बोर्ड टंगा होने से ग्राहकों को एटीएम बूथों के चक्कर काटने पड़े।शुक्रवार को बैंकों की एक दिवसीय हड़ताल थी। इससे ग्राहकों का दबाव एटीएम पर आ गया।
विज्ञापन
शनिवार को सेकेंड सेटर डे की छुट्टी में अधिकांश एटीएम खाली हो गए। ग्राहक कैश निकालने के लिए भटकते रहे। निजी बैंकों के एटीएम में ग्राहकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। ग्राहक उम्मीद के साथ एटीएम पहुंचे, लेकिन वहां सर्वर खराब होने का बोर्ड टंगने से मायूस होकर लौटे। रविवार को भी ग्राहकों को कैश के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन