फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ate and drank in bar, vandalized on asking for money

बार में खाया-पिया, पैसा मांगने पर कर दी तोड़फोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ate and drank in bar, vandalized on asking for money
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित बार में शनिवार की देर रात दो युवकों ने शराब पीने के बाद हंगामा कर दिया। आरोप है कि पैसा मांगने पर दोनों ने बार के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और बार के शीशे तोड़ दिए। होटल मालिक का कहना है कि दोनों ने 30 हजार रुपये लूट लिए लेकिन पुलिस की जांच में लूट का आरोप सही नहीं पाया गया।
विज्ञापन

बरेली रोड पर मंडी चौकी के नजदीक श्याम सुंदर जायसवाल का बार और होटल है। शनिवार की देर रात आजाद नगर निवासी शुएब उर्फ भूरा और सावित्री कालोनी निवासी नवीन गोस्वामी बार में पहुंचे। दोनों ने शराब पीने के बाद खाना खाया। होटल का कर्मचारी दोनों के पास 2700 रुपये का बिल लेकर आया। आरोप है कि दोनों ने बिल अधिक होने पर एतराज किया।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर विवाद हो गया। होटल मालिक का आरोप है कि दोनों के गाली गलौज का विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। वे बार से 30 हजार रुपये भी लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। थाने में आने के बाद पुलिस ने दोनों से लूट के बाबत पूछताछ की। थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि लूट नहीं हुई थी। होटल का एक शीशा टूटा हुआ मिला। दोनों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात बार खुलने की होगी जांच
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि देर रात तक बार खुला था, जबकि बार खोलने के लिए रात 11 बजे का समयनिर्धारित है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि इस मामले में जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed