{"_id":"5e9ca4b58ebc3e71170484fe","slug":"at-corbett-tiger-reserve-surrounded-by-wildlife-safety-questions-ramnagar-news-hld3805910126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा सवालों के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा सवालों के घेरे में
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में वन्यजीवों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। इसके बफर जोन में बाहरी लोगों का जमावड़ा लग रहा है लेकिन वन विभाग को इसका ख्याल ही नहीं है। ये हाल तब हैं जब एनटीसीए की तरफ से बाघों में कोरोना संक्रमण का खतरा देखते हुए सुरक्षा कड़ी करने की एडवाइजरी जारी की है।
अप्रैल के पहले हफ्ते में अमेरिका के एक जू में एक बाघिन को कोरोना संक्रमण हुआ था। जिसके बाद देश के सभी चिड़ियाघरों और टाइगर रिजर्व को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें साफ निर्देश दिए गए थे कि बाघों सहित अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरती जाए। बाहरी लोगों सहित वन ग्राम के ग्रामीणों पर भी जंगल में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
एडवाइजरी तो जारी हो गई लेकिन इसका पालन होते हुए नहीं दिखाई दे रहा है। जिसका नमूना बीते शुक्रवार को देखने को मिला था जब गर्जिया पुलिस चौकी प्रभारी एसआई मनोज नयाल ने सूचना मिलने पर बिजरानी रेंज के बफर जोन में स्थित वन ग्राम आमडंडा खत्ता में छापा मार कर जुआ खेल रहे नौ लोगों को पकड़ा था और उनके पास से करीब 88 हजार रुपये की नकदी बरामद की थी। ये सभी लोग रामनगर शहर के रहने वाले थे जो यहां आकर जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन
आमडंडा गेट पर नहीं हो रही चेकिंग
बिजरानी रेंज में जंगल सफारी को जाने वाले पर्यटक आमडंडा गेट से होकर ही जाते हैं। ऐसे में इस गेट पर सुरक्षा कड़ी होने चाहिए थी, लेकिन यहां पर चेकिंग ही नहीं हो रही है। कोई भी आसानी से अंदर जा रहा है अगर यहां पर चेकिंग होती तो बाहरी लोग बफर जोन में नहीं जा पाते। बफर जोन के खत्ते में कई परिवार रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों की सूचि वन विभाग के पास है और वह उन्हें बहुत अच्छे से जानते हैं।
यह मामला बेहद गंभीर है। पहले ही बफर जोन में बाहरी लोगों के आगमन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई थी। इस मामले में जांच कराई जाएगी और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आमडंडा गेट से अब बाहरी लोगों के आगमन पर पूरी तरह से रोक है। - राहुल, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व