फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Assistant Engineer assaulted for stopping drinking alcohol in Jal Sansthan office premises

जल संस्थान कार्यालय परिसर में शराब पीने से रोकने पर सहायक अभियंता से मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Assistant Engineer assaulted for stopping drinking alcohol in Jal Sansthan office premises
हल्द्वानी। जल संस्थान कार्यालय परिसर में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने एई से मारपीट शुरू कर दी। एई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित जल संस्थान संग्रह केंद्र में कार्यरत अपर सहायक अभियंता सतीश सिंह बिष्ट ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने ने बताया कि 20 जून की शाम एक व्यक्ति कार्यालय के बरामदे में पहुंचा और वहां बैठकर शराब पीने लगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही शोरगुल भी करने लगा। विभागीय कामों में दिक्कत होने की वजह से जब उन्होंने शराब पीने और शोर करने से मना किया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि अभद्रता का विरोध करने पर व्यक्ति ने उनका कॉलर पकड़कर हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed