{"_id":"6524db10876bcb01070469a8","slug":"assault-on-children-in-madrasa-in-haldwani-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani madrasa case: मदरसे में बच्चों के साथ अश्लीलता और मारपीट, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने उठाई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani madrasa case: मदरसे में बच्चों के साथ अश्लीलता और मारपीट, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने उठाई जांच की मांग
Tue, 10 Oct 2023 10:35 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:35 AM IST
सार
वीरभट्टी में संचालित अवैध मदरसे से रेस्क्यू कर हल्द्वानी के मदरसे में रखे गए बच्चे दहशत में हैं। सोमवार को सभी बच्चों से जिला बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड नैनीताल ने पूछताछ की।
विज्ञापन
मदरसे में मौलाना और उसके भतीजे ने मासूम संग किया कुकर्म
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ज्योलीकोट के पास स्थित वीरभट्टी में संचालित अवैध मदरसे से रेस्क्यू कर हल्द्वानी के मदरसे में रखे गए बच्चे दहशत में हैं। सोमवार को सभी 24 बच्चों से जिला बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड नैनीताल ने पूछताछ की। बच्चों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन
रविवार को डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और पुलिस ने वीरभट्टी स्थित मदरसे में छापा मारा था मदरसा बगैर पंजीकरण के संचालित होता मिला। वहां कई अनियमितताएं पाई गई। बच्चों की ओर से मदरसा संचालक के बेटे के खिलाफ मारपीट व अन्य आरोप लगाने पर पुलिस ने मदरसा संचालक व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। यहां से 24 बच्चों को रेस्क्यू कर हल्द्वानी के चोरगलिया रोड स्थित मदरसे में रखा गया।
विज्ञापन
सोमवार को जिला बाल कल्याण समिति नैनीताल और किशोर न्याय बोर्ड नैनीताल की टीम ने सभी बच्चों से एक-एक कर पूछताछ की और उनके बयान लिए। देर शाम पुलिस ने बच्चों के 164 के तहत बयान दर्ज किए। इसके बाद बच्चों का मेडिकल कराया गया। जिला प्रोबेशनल अधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
मदरसे में बच्चों को बंदूक दिखाकर डराया जाता था
सूत्रों के अनुसार, बच्चों ने अश्लील फिल्म दिखाने की बात कबूली है। कहा कि बंदूक दिखाकर उन्हें डराया जाता था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मदरसा संचालक को फंडिंग कहां से होती थी। कौन सी बंदूक दिखाकर डराया जाता था। हालांकि मदरसे की पाकिस्तान कनेक्शन की अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। इधर, तल्लीताल पुलिस भी जांच में जुटी है। पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके दस्तावेज की भी जांच की जा रही है। मामले में मदरसा संचालक मोहम्मद हारून और उसके पुत्र इब्राहिम के खिलाफ पॉक्साे समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
वीरभट्टी में से संचालित मदरसे के मामले में जमीयत उलेमा-ए-हिंद सामने आई है। कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को नैनीताल में एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही मामले को बेवजह संदिग्ध न बनाने की भी मांग रखी। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला सदर मौलाना मो. मुकीम कासमी के नेतृत्व में शिष्टमंडल में शमिल उलमा ने पहले तल्लीताल थाने में पुलिस से वार्ता की और बाद में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा से वार्ता की।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ हो रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी से मिलने वालों में जमीयत उलेमा ए हिंद के हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद आसिम, मौलाना कासिम और मौलाना सलमान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी मदरसा केस: बच्चों के परिजनों का छलका दर्द कहा- ऐसा पता होता तो ना भेजते मदरसे
बच्चों के बयान लिए गए हैं। इसके अलावा काउंसिलिंग भी कराई गई है, इसमें समय लग गया था, बच्चों को मंगलवार को सौंप दिया जाएगा। इस मामले के विभिन्न पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। -ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट।
मदरसा मामले में शिकायत के बाद पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच व पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल।