{"_id":"58b088ca4f1c1b701cb25460","slug":"assam-rifles-personnel-military-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम रायफल के जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम रायफल के जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
national flags
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहाटी (असम) में तैनात असम रायफल के जवान का शव शुक्रवार सुबह उनके फतेहपुर स्थित घर लाया गया। ड्यूटी के दौरान जवान की मौत हो गई थी। बाद में चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम सलामी के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
फतेहपुर निवासी प्रताप सिंह (52) रावत पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह रावत असम रायफल के जवान थे। वर्तमान समय में वह गुवाहाटी में तैनात थे। परिजनों को सूचना मिली कि प्रताप सिंह की बुधवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को असम रायफल के जवान शव लेकर घर आए। शव देखते ही परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में क्षेत्र के संभ्रांत लाखन सिंह निगल्टिया, हेम दुर्गापाल, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन किरौला, रवि कुरिया, जगदीश शर्मा, मुकेश गोस्वामी, जसोद भोजक, विनोद जोशी, शंकर सिंह बिष्ट, संजय सिंह कार्की आदि शव को लेकर चित्रशिला घाट गए।
विज्ञापन
वहां गार्द ने साथी को अंतिम सलामी दी। सैनिक के भाई अनिल रावत ने मुखाग्नि दी। सैनिक की एक बेटी और बेटा है।