फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Asked for clarification from AE, instructions to solve the problem

Nainital News: एई से स्पष्टीकरण मांगा, समस्या हल कराने के निर्देश

Fri, 09 Aug 2024 06:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 09 Aug 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Asked for clarification from AE, instructions to solve the problem
भीमताल में जेजेएम योजना की बैठक लेती डीएम वंदना सिंह। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। डीएम वंदना सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास भवन भीमताल में ओखलकांडा और बेतालघाट के जनप्रतिनिधियों के साथ जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। मटिला गांव और विद्यालयों में पानी का कनेक्शन नहीं होने की समस्या पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एई से स्पष्टीकरण मांगने के साथ गांव में स्वयं निरीक्षण कर समस्या हल करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता को फील्ड अधिकारियों का प्रत्येक योजना के स्थल निरीक्षण करने के लिए रोस्टर बनाने को कहा। साथ ही योजना में आ रही समस्याओं पर ग्रामीणों के सुझाव के अनुरूप काम करने को कहा। जल संस्थान और निगम के अधिकारियों ने बताया कि ओखलकांडा और बेतालघाट में जेजेएम के तहत 147 से अधिक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिन जगहों पर काम चल रहा हैं उनमें थर्ड पार्टी के निरीक्षण के समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों का फीडबैक अनिवार्य रूप से लिया जाए ताकि वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट मिल सके। जनप्रतिनिधियों की उठाई गईं कई समस्याओं का डीएम ने मौके पर निस्तारण करते हुए अन्य समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौना गांव के प्रधान ने बताया कि दैवी आपदा से कई पाइप लाइन टूट गईं हैं। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर सर्वे कर पाइप लाइनों को सही कराने को कहा। डीएम ने कहा जिन योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट 90 प्रतिशत हैं उन पर ईई, 50 से 90 प्रतिशत पर एई और 50 प्रतिशत से कम हुए कार्यों पर जेई को अगले 15 दिन में सभी योजनाओं पर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

साथ ही कहा कि जिन योजनाओं की भौतिक रिपोर्ट 50 प्रतिशत से कम हैं तो उनमें ठेकेदार को अंतिम नोटिस देकर कार्य आरंभ न होने पर बांड निरस्त करने के निर्देश दिए। ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने जेजेएम योजना के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने और ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान सीडीओ अशोक कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed