फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   As soon as the brick broke, the quality of the construction work was exposed

Nainital News: ईंट टूटते ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खुली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
As soon as the brick broke, the quality of the construction work was exposed
निर्माणाधीन महिला अस्पताल का निरीक्षण करते सांसद अजय भट्ट।
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने बुधवार को निर्माणाधीन महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगाई जा रही दो ईंटों को आपस में टकराया तो एक ईंट टूट गई। इस पर सांसद ने कार्यदायी संस्था को ईंट की टेस्टिंग दोबारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सांसद भट्ट ने बताया कि गुणवत्ता के लिहाज से अब पांच करोड़ से ऊपर के कार्यों पर थर्ड पार्टी अवलोकन करेगी। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को फोन पर कहा कि केंद्र सरकार एनएचएम के माध्यम से योजनाओं के लिए पैसा भेज रही है। ऐसे प्रोजेक्ट एक बार बनते हैं, इसलिए महिला अस्पताल में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। बता दें कि अक्तूबर 2022 में महिला अस्पताल के पास 13.42 करोड़ रुपये से 50 बेड का मेटरनिटी एंड चाइल्ड केयर विंग शुरू करने की घोषणा हुई थी। इस कार्य को मार्च 2025 तक पूरा हो जाना था लेकिन निर्माणाधीन भवन में पार्किंग न होने पर बेसमेंट में पार्किंग के लिए रिवाइज स्टीमेट बनाया गया जिसकी धनराशि निर्गत न होने से कार्य में देरी हुई।
विज्ञापन


वर्तमान में खर्चा 16.30 करोड़ पहुंच चुका है। कार्यदायी संस्था जल निगम को पहले चरण में पांच करोड़ रुपये दे दिए गए थे जिसमें अब तक 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा रिलीज करने को कहा : सांसद भट्ट ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को फोन कर अस्पताल के शेष कार्य के लिए धनराशि जारी करने के निर्देश दिए। सचिव ने बताया कि अस्पताल छह माह में तैयार हो जाएगा। बता दें कि भवन में छह निजी और 48 सामान्य वार्ड बनने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed