फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   As soon as e-nagar service starts in municipality building and sanitation taxes can also be deposited online

नैनीताल: एक क्लिक पर मिलेगी घर की जानकारी, नैनीताल में शुरू होगी ई-नगर सेवा; ऑनलाइन जमा कर सकेंगे भवन कर

Sat, 12 Jul 2025 12:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Jul 2025 12:08 PM IST
सार

नैनीताल में पालिका में ई-नगर सेवा शुरू होते ही भवन और सफाई कर भी ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। पालिका ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए तीन माह का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
As soon as e-nagar service starts in municipality building and sanitation taxes can also be deposited online
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अब शहरवासी को एक क्लिक पर नैनीताल के पालिका क्षेत्र स्थित अपने घर और भूखंड संबंधी जानकारी मिल सकेगी। पालिका में ई-नगर सेवा शुरू होते ही भवन और सफाई कर भी ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। पालिका ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए तीन माह का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन

इस कवायद के लिए वर्ष 2024 में पहले चरण में मुंबई की संस्था रेमटेक सॉल्यूसन प्राइवेट लिमिटेड ने नगर का ड्रोन सर्वे किया था। दूसरे चरण में करीब 10 माह भौतिक सत्यापन चलाया गया। तब नगर पालिका क्षेत्र का विस्तृत डाटा तैयार किया गया है। इसमें भवनों की संख्या, लिंटर भवन, टिन भवन, किरायेदारों की संख्या, आवासीय व व्यावसायिक प्रयोग, कुल क्षेत्रफल समेत अन्य जरूरी जानकारी एकत्रित की गई।

विज्ञापन

अब वार्ड नंबर एक से भवन स्वामियों को नोटिस दिए जा रहे हैं। इनसे 15 दिन के अंदर भवन से संबंधित दस्तावेजों के साथ उसकी भौगोलिक संरचना में बदलाव पर सहमति अथवा आपत्ति मांगी जा रही है। 15 दिन के बाद आपत्तियों पर सुनवाई कर सुधार किया जाएगा। नोटिस आपत्ति निस्तारण के बाद पालिका को मिलने वाले भवन कर, सफाई कर आदि में इजाफा हो सकता है। हालांकि बोर्ड की संस्तुति के बाद यह संभव होगा। साथ ही नगर का अपडेट डाटा भी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका क्षेत्र में 8,940 भवन
सर्वे के मुताबिक पालिका क्षेत्र में कुल 8,940 भवन हैं। हालांकि इन भवनों में राजकीय कार्यालय, स्कूल समेत आवासीय व व्यावसायिक भवन शामिल हैं।

पालिका की ओर से ड्रोन भौतिक सर्वे किया जा चुका है। वार्ड नंबर एक से नोटिस देने भी शुरू किए जा चुके हैं। अब तक 140 भवन स्वामियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। तीन माह में ई-नगर सेवा से आन लाइन करने का लक्ष्य रखा गया है। - दीपेंद्र बमोला, कर अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed