{"_id":"5730e5424f1c1b1a14919e8c","slug":"arrested-accused-of-raping","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्रा से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)।
Updated Tue, 10 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निवासी द्वारा कक्षा तीन में अध्ययनरत छात्रा के साथ बीते दो माह से बलात्कार करने का मामला उजागर हुआ है। सामाजिक संस्था विमर्श की पहल पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक नगर के सरकारी स्कूल में अध्ययनरत 8 वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा ने सोमवार को स्कूल की भोजन माता को बताया कि उसके यहां रहने वाला नाबालिग बीते दो माह से उसके साथ गलत काम कर रहा है। भोजन माता ने मामले की जानकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को दी। प्रधानाध्यापिका ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल स्थित विमर्श संस्था की कंचन भंडारी को घटना के बारे में बताया। विमर्श संस्था की कंचन भंडारी और माया नेगी ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
एसएसआई डीएल वर्मा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसआई वर्मा ने बताया कि पीड़िता यहां अपनी बुआ और फूफा के साथ रहकर पढ़ाई करती है। फूफा नगर में जूते चप्पल ठीक करने का काम करता है। इसी घर में फूफा का सगा भांजा भी रहता है जो फूफा के काम में हाथ बंटाता है। आरोपी यही भांजा है जिसकी उम्र लगभग 16 साल है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मंगलवार को मेडिकल कराया जाएगा।