{"_id":"62ed30c568f2dc42ce7cd246f4358010","slug":"arogta-hospital-ultrasound-machine-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरोग्ता हास्पिटल की अल्ट्रासाउंड मशीन सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरोग्ता हास्पिटल की अल्ट्रासाउंड मशीन सीज
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Fri, 22 May 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमुवाढूंगा स्थित अरोग्ता क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड के खाली फार्म पर डाक्टरों के हस्ताक्षर कराकर अल्ट्रासाउंड मशीन का खेल धड़ल्ले से चल रहा था। पीएनडीटी की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर अल्ट्रासाउंड मशीन सीज कर दी।
विज्ञापन
बृृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार महेश लाल आर्य, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उषा जंगपांगी और पीएनडीटी के जिला समन्वयक अनूप बमोला ने दमुवाढूंगा स्थित अरोग्ता क्लीनिक में छापा मारा। बमोला ने बताया कि छापे के दौरान अल्ट्रासाउंड के सादे फार्म पर डाक्टरों के पूर्व से हस्ताक्षर कराकर रखे गए थे।
विज्ञापन
फार्म पर किसी भी मरीज का कोई विवरण दर्ज नहीं था। उन्होंने बताया कि सादे फार्म पर हस्ताक्षर कराने के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन सीज कर दी गई। इसके बाद टीम ने राघव पैथालाजी में छापा मारा और दस्तावेजों की जांच की गई। राघव पैथालाजी में हालांकि कोई भी खामियां नहीं मिली। बमोला ने बताया कि पूरा मामला जिलाधिकारी दीपक रावत की संज्ञान में लाया जाएगा। जिलाधिकारी के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन