फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Armyman's wife found hanging from a dupatta with the help of a dupatta

सैन्यकर्मी की पत्नी दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटकी मिली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Armyman's wife found hanging from a dupatta with the help of a dupatta
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जगदंबानगर में बुधवार को नव विवाहिता का शव कुंडे से लटका मिला। कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला। पुलिस जांच में पता चला कि विवाहिता ने तीन माह पहले सैन्यकर्मी से प्रेम विवाह किया था। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के केमरी बिलासपुर निवासी दिव्या (21) ने दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर) निवासी राकेश मौर्या से तीन माह पहले प्रेम विवाह किया था। दिव्या जगदंबानगर में किराये का कमरा लेकर बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उसके साथ शक्तिफार्म निवासी एक युवती रूम पार्टनर थी। मंगलवार को युवती अपनी दोस्त के घर खाना खाने चली गई। रात दस बजे लौटने के बाद उसने दिव्या को कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। उसने दरवाजा खोलने के लिए दिव्या को आवाज भी लगाई पर जवाब नहीं मिला। परेशान होकर वह अपनी महिला दोस्त के घर चली गई। सुबह फिर रूम पार्टनर के कमरे में आई। रोशनदान से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। दिव्या की गर्दन दीवार पर लगे कुंडे से लटकी पड़ी थी। उसने घटना की जानकारी मकान मालिक प्रेम जोशी के परिवार को दी। मकान मालिक ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद कोतवाल अरुण कुमार सैनी और उपनिरीक्षक रवींद्र राणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। विवाहिता ने दुपट्टे का फंदा बनाया था।
विज्ञापन

नहीं मिला सुसाइड नोट, मोबाइल कब्जे में लिया
कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसका मोबाइल बिस्तर पर पड़ा था। पूछताछ में पता चला कि विवाहिता का पति अंबाला में तैनात है। घटना की जानकारी मिलने पर पिता शिवशंकर मौर्या मौके पर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों ने युवती के तनाव से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने विवाहिता के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed