फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Army personnel on leave beat up three friends in haldwani

Haldwani Crime: छुट्टी पर आए सैन्य कर्मियों ने तीन दोस्तों को पीटा, एक का जबड़ा तोड़ा; जानिए पूरा मामला

Sat, 26 Oct 2024 10:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Oct 2024 10:32 AM IST
सार

एक रेस्टोंरेंट में पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीटने वाले तीन आरोपियों में दो सैन्य कर्मी हैं, जो छुट्टी पर घर आए हुए हैं। पिटाई से एक युवक जबड़ा टूट गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Army personnel on leave beat up three friends in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी मंडी बाईपास स्थित एक रेस्टोंरेंट में पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीटने वाले तीन आरोपियों में दो सैन्य कर्मी हैं, जो छुट्टी पर घर आए हुए हैं। पिटाई से रामपुर रोड निवासी कृष्णा का जबड़ा टूट गया, बात ऑपरेशन कराने तक पहुंची। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

रामपुर रोड निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा (25) बुधवार रात को अपने दोस्तों के साथ रेस्टोंरेंट गया था। पैर में चोट के कारण वह ज्यादा चल नहीं पा रहा था इसलिए उसने पार्किंग में खड़ी कार में ही खाना मंगवा लिया। इतने में तीन लोगों ने आकर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इससे कृष्णा का जबड़ा टूट गया। उसके दोस्त संकल्प व निशांत को भी गहरी चोट आईं।

विज्ञापन

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि नैनी विहार निवासी चंदन सिंह कोश्यारी, नबावी रोड निवासी नितीश रावत और बजवालपुर निवासी रंजीत सिंह कन्याल बालम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में सैन्य कर्मी चंदन सिंह देहरादून कैंट और नितिश रावत हरियाणा के हिसार कैंट में कार्यरत हैं। दोनों 20-20 दिन की छुट्टी पर घर आए हैं। दोनों बाक्सिंग खेलते हैं। पुलिस ने बताया कि पता चला है कि वे दोनों आए दिन झगड़ा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed