फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Army and police will jointly run operation pahad security

कुमाऊं की सीमाएं संवेदनशील: सेना और पुलिस मिलकर चलाएंगे ऑपरेशन पहाड़ सुरक्षा, जवानों की होगी ट्रेनिंग

Wed, 23 Oct 2024 01:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Oct 2024 01:28 PM IST
सार

कुमाऊं क्षेत्र से नेपाल और चीन की सीमाएं लगती हैं। भविष्य में कभी युद्ध हुआ तो उत्तराखंड पुलिस भी भारतीय सेना की मदद करेगी। इसी क्रम में कुमाऊं में ऑपरेशन पहाड़ सुरक्षा शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
Army and police will jointly run operation pahad security
नितिन लोहनी, सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कुमाऊं क्षेत्र से नेपाल और चीन की सीमाएं लगती हैं। भविष्य में कभी युद्ध हुआ तो उत्तराखंड पुलिस भी भारतीय सेना की मदद करेगी। इसी क्रम में कुमाऊं में ऑपरेशन पहाड़ सुरक्षा शुरू होने जा रहा है। इसमें भारतीय सेना और कुमाऊं पुलिस संयुक्त रूप से अभ्यास करेंगे। इसके लिए हाल ही में पुलिस और सैन्य अधिकारियों की हल्द्वानी में बैठक भी हुई है। संवेदनशील पर्वतीय इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर योजनाएं बनाकर भारतीय सेना और पुलिस के जवान प्रशिक्षण भी करेंगे।
 

कुमाऊं के जिलों की सीमाएं अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों से लगती हैं। भविष्य में जरूरत पड़ने पर पुलिस भी भारतीय सेना की मदद करेगी। इसके लिए पुलिस संवेदनशील पहाड़ियों की रक्षा करेगी। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से कड़ी निगरानी और व्यवस्थाओं को पुख्ता करने वाले इलाकों में पुलिस और सेना एक साथ मिलकर ऑपरेशन पहाड़ सुरक्षा चलाएंगे। इसके लिए पुलिस के अलग-अलग जिलों से अधिकारी और दरोगाओं का चयन किया गया है। इसका नोडल सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी को बनाया गया है। बीते दिनों इसी कार्ययोजना को लेकर सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी व सैन्य अधिकारियों में एक मेजर, कर्नल और कैप्टन रैंक के अधिकारी ने बैठक की थी। इसमें तमाम मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: जानिए कुमाऊं में कब मनाई जाएगी दीपावली, ज्योतिषाचार्यों ने दिया सामूहिक निर्णय; जानें तारीख?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

भविष्य में कभी अगर संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों से किसी तरह की आपराधिक गतिविधि होती है जिससे आर्थिक या जनहानि हो सकती है, उस दौरान सेना के साथ पुलिस उन्हें हर तरह से सहयोग देगी। यह सहयोग किस तरह और कैसे होगा इसके लिए समय-समय पर बातचीत और प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाएंगे।

 

-नितिन लोहनी, सीओ सिटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed