फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Armaan also with furnishings burned by burning fire, earning sweat

सामान के साथ अरमान भी हुए राख आग ने जला दी पसीने की कमाई 

Tue, 06 Mar 2018 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। Updated Tue, 06 Mar 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
Armaan also with furnishings burned by burning fire, earning sweat
रामनगर पूछड़ी में झोपड़ी में लगती आग। - फोटो : अमर उजाला

कोसी नदी के किनारे आग की चिंगारी से नौ मजदूरों की झोपड़ियां जलकर राख हो गई। दुर्घटना में गरीब मजदूरों की मेहनत पसीने की कमाई जलकर राख हो गई। घटना के समय मजदूर कोसी नदी में मजदूरी को गए थे, जिस कारण जान-माल का नुकसान होने से बच गया। हालांकि अग्निकांड में झोपड़ी में रखी खाद्य सामग्री, कपड़े, बर्तन, नगदी आग की भेंट चढ़ गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियोें ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


पूंछड़ी गांव में कोसी नदी के किनारे वनभूमि पर मजदूरों ने झोपड़ियां बनाई हैं। गरीब मजदूर दिन-रात मेहनत मजदूरी कर दो जून की रोटी कमाते हैं। सोमवार को मजदूर निजामुद्दीन, अब्दुल खालिक, रफीक, राहुल, जुबेर, धर्मपाल, बेगराम, पूनम रोज की तरह कोसी नदी में मजदूरी करने गए थे। सुबह लगभग 10 बजे शॉर्ट सर्किट से होने से झोपड़ियों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते नौ झोपड़ियां राख हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस विभाग की टीम ने एक झोपड़ी को तोड़कर दो घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक मजदूरों की मेहनत आग के साथ जलकर राख हो गई। झोपड़ी के साथ उनकी जमा-पूंजी भी जल गई। राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि हादसे में एक मजदूर के 30 हजार रुपये की नकदी जल गई। इसके अलावा एक महिला ने भी उसके दो लाख रुपये जलने की बात कही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे के बाद इंसानियत भी देखने को मिली। पीड़ित परिवारों को एसडीएम परितोष वर्मा के प्रयासों से हर परिवार को खाद्य सामग्री और एक तिरपाल वितरित किया गया। वहीं सूचना पर नेकी की दीवार ने भी वहां पहुंचकर पीड़ित परिवारों को कपडे़ वितरित किए। अग्निकांड में प्रत्येक परिवार का 70-80 हजार का नुकसान आंका गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed