फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Arguments with traders over removal of encroachment

अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों से नोकझोंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Arguments with traders over removal of encroachment
हल्द्वानी में पटेल चौक​ में बेस अस्पताल के पास बने रिक्शा स्टैंड से अतिक्रमण हटवाते उपनगर आयुक्?
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने बलपूर्वक बेस अस्पताल के पास से अतिक्रमण हटाया। अवैध कब्जाधारियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन निगम की टीम के सामने उनकी एक नहीं चली। टीम ने कई अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त कर लिया और आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने रिक्शा स्टैंड से अतिक्रमण हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसी क्रम में बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। इस दौरान निगम के अधिकारियों और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। निगम ने बल प्रयोग कर अतिक्रमण को हटा दिया। इस दौरान कब्जा कर बनाई गई एक दुकान और चार ठेलों को हटाया गया।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने बताया कि कई अतिक्रमणकारियों ने रिक्शा स्टैंड पर कब्जा कर फड़ और ठेले लगा लिए थे। इससे लोगों को रामलीला मैदान की ओर आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अतिक्रमण हटाने के दौरान कर निरीक्षक पूजा, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताले तोड़कर हटाया सामान
नगर निगम की टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची तो कई अतिक्रमणकारियों ने अपने ठेलों में ताले लगा लिए थे। नगर निगम ने ताले तोड़कर उनका सामान जब्त किया। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने बताया कि इस दौरान एक गाड़ी के बराबर कूड़ा भी निकाला गया। कहा कि अब अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम से व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed