{"_id":"60072ef18ebc3e2f76723056","slug":"argument-over-the-toll-payment-issue-kitchha-news-hld4117866159","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल देने को लेकर मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल देने को लेकर मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट की वीडियो
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। चुकटी स्थित टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर हंगामा हो गया। देखते ही देखते टोल कर्मचारियों और बिलासपुर निवासी चार युवकों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक ने पिस्तौल लहरा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कोतवाल का कहना है कि मौके पर जो हथियार लहराया गया था वह पिस्तौल न होकर एयरगन थी।
टोल प्लाजा के शिफ्ट इंचार्ज अनुराग तिवतिया ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सुबह 11 बजे टोल के गेट नंबर 10 पर कार (यूके 06 एवाई 3192) पहुंची। इसमें चार व्यक्ति थे और इनका फास्टैग ब्लैक लिस्ट था। स्टाफ की ओर से कार के गलत लेन पर आने पर डबल टोल मांगा गया और गाड़ी बैक करने को कहा गया।
आरोप है कि उक्त लोग इसके बाद गेट नंबर 9 पर चले गए और टोल देने से मना करते हुए गाड़ी बंद कर दी। इस दौरान जब स्टाफ वहां पर लगे जाम को खुलवाने की कोशिश कर रहा था उक्त लोगों ने बूम उठाकर जबरदस्ती जाने की कोशिश की। जब कार को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
यही नहीं कार में सवार एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर हवा में लहराते हुए गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर लालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से पिस्तौल छीनी।
इधर, देर शाम को कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि अमरिंदर सिंह निवासी बिलासपुर (रामपुर) ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह अपने दोस्त अर्जुन और दो अन्य साथियों के साथ किसान आंदोलन में भाग लेकर पुरनपुर लौट रहे थे। देवरिया के पास टोल पर उनकी कार गलती से 10 नंबर गेट के अंदर चली गई तो टोल कर्मचारियों ने उन्हें गेट नंबर 9 पर भेज दिया।
आरोप है कि जब वे गेट नंबर नौ पर पहुंचे तो टोल कर्मचारी अतिरिक्त रुपये की मांग करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो टोल कर्मी अनुराग, रिंकू, अनिल और कौशल ने अभद्रता करते हुए गालीगलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, कोतवाल ने बताया कि मौके पर पिस्तौल नही बल्कि एयरगन थी। मामले की जांच की जा रही है।
सीओ और कोतवाल के अलावा व्यापारी नेता भी पहुंचे
किच्छा। टोल पर उपजे विवाद की सूचना पर सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सोशल मीडिया पर टोल पर उपजे विवाद की वीडियो दिन भर चर्चा मेें रही। कई लोग दोनों पक्षों में उपजे विवाद को सुलझाने के प्रयास में लगे रहे। (संवाद)
किच्छा टोल प्लाजा पर कांस्टेबल से अभद्रता
रुद्रपुर। विभागीय काम से लौट रहे कांस्टेबल के साथ किच्छा टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी। कांस्टेबल ने एसएसपी को पत्र आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि वह पुलिस लाइन में तैनात हैं। 17 जनवरी को वह विभागीय काम से अपनी कार से किच्छा गए थे। लौटते समय किच्छा टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी को आईकार्ड दिखाया तो उसने पुलिस कर्मियों के लिए भी टोल टैक्स अनिवार्य करने की बात कह दी। आरोप है कि वहां पर तैनात कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता की।
टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी अकसर पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हैं। कांस्टेबल ने टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। कांस्टेबल ने पत्र में यह भी लिखा है कि यदि वह अपने स्तर से मामले को निपटाने की कोशिश करते तो उनकी गलती मानकर एसएसपी उन पर जरूर कार्रवाई करते। इधर, एसएसपी डीएम कुंवर ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)

इस कार में आये थे मारपीट के आरोपी- फोटो : KITCHHA