फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aresting For Murder in Jajardeval

अवैध संबंध के चलते पति-पत्नी ने मिलकर की युवक की हत्या -

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aresting For Murder in Jajardeval
पुलिस गिरफ्त में मजदूर की हत्या के आरोपी पति पत्नी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र में हुई मजदूर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी ने मिलकर युवक की निर्मम हत्या कर दी थी। बुधवार को बस्ते क्षेत्र में बहराइच निवासी ओम प्रकाश चौधरी का शव बरामद हुआ था। कुआं खोदने का काम करने वाले ओमप्रकाश का प्राईवेट पार्ट भी काटा गया था। पुलिस शुरू से ही अवैध संबंध को हत्या की वजह मानकर पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन

जाजरदेवल थाने में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पूछताछ में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि अवैध संबंध के चलते ओम प्रकाश की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि बहराइच निवासी पति और पत्नी ने ओम प्रकाश की हत्या की थी। महिला और ओम प्रकाश के बीच अवैध संबंध थे, जिसका पता महिला के पति को चल गया था। इसके बाद दोनों में रोजाना झगड़े होने लगे थे। इससे तंग आकर दोनों ने ओम प्रकाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
विज्ञापन

उसे अपने कमरे में बुलाया और पाइप रिंच से वार करके उसकी हत्या कर दी फिर चाकू से उसका निजी अंग काट डाला। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस के अनुुसार -पति पत्नी भागने की फिराक में थे। सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन थल में मिली, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी वड्डा एसआई जसवीर सिंह, एसआई मनीषा सिंह, एसओजी प्रभारी प्रकाश पांडे, एसआई जावेद हसन, कांस्टेबल नंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, अब्दुल खालिद, संतोष कुमार, अंकिता गनकोटिया, राजकुमार, गोविंद रौतेला, संदीप चंद, मनमोहन भंडारी, सर्विलांस के उमेश अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं। अवैध संबंधों को लेकर मजदूर की हत्या की गई है। हत्या के खुलासे के लिए गठित टीम ने तत्परता से जांच पड़ताल कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
-लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed