फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aresting For Murder in Didihat

आपसी लड़ाई झगड़े के बाद महिला ने धारधार चाकू से कर दी पति की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aresting For Murder in Didihat
डीडीहाट के छनपट्टा में पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार महिला। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के छनपट्टा में एक महिला ने मामूली झगड़े के बाद धारदार चाकू से पति की हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसने शव को दीवार से नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को डीडीहाट कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि छनपट्टा में कुंदन सिंह धामी पुत्र दीवान सिंह धामी की दीवार से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 11 नवंबर को मृतक के भाई धन सिंह धामी ने डीडीहाट कोतवाली में तहरीर दी। उसने कहा कि कुंदन सिंह का पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। उसने भाभी नीमा देवी पर उसके भाई की हत्या करने का संदेह जताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाल डीडीहाट हिमांशु पंत ने विवेचना के दौरान गवाहों के बयान अंकित करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए। पूछताछ में नीमा देवी ने बताया कि आपसी लड़ाई झगड़े में ही उसने पति पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसके गले में चोट लग गई। इसके बाद उसने पति को घर के पास की दीवार से नीचे फेंक दिया था। पूछताछ के बाद आरोपी महिला की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून साफ किए हुए कपड़े और बोरे को बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed