फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Arested in ramnagar

तमंचा से चली गोली से युवक घायल, भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Arested in ramnagar
gun - फोटो : social media
रामनगर (नैनीताल)। दो ग्रामीणों को सड़क पर मिले तमंचे को चेक करते समय चली गोली से किशोर घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम ढिकुली निवासी योगेश चंद्र और यशपाल डीजे का काम करते हैं। बुधवार रात दोनों गांव में पैदल चल रहे थे। इसी बीच तारिका रिजॉर्ट के पास उन्हें सड़क किनारे 12 बोर का तमंचा गिरा मिला। उसमें एक कारतूस भी था। योगेश ने तमंचा उठा लिया। दोनों तमंचे को खोलकर देख रहे थे। इसी बीच तमंचे से गोली चल गई और इसका छर्रा लगने से यशपाल (17) घायल हो गया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गर्जिया पुलिस चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि योगेश के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उसे ग्राम रिंगौड़ा के पास दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed