फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Area Panchayat member candidate attacked, left bleeding

Nainital News: क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी पर हमला, किया लहूलुहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Area Panchayat member candidate attacked, left bleeding
घायल सुभाष कुमार को अस्पताल लाते हुए। संवाद
नैनीताल। मुख्यालय के समीपवर्ती गहलना मंगोली क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार सुभाष कुमार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची राजस्व और रेगुलर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सुभाष पिछली बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन



गहलना निवासी यूकेडी नेता सुभाष कुमार गहलना मंगोली क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे है। रविवार रात वह क्षेत्र के ही एक गांव में जनसंपर्क कर लौट रहे थे। तभी उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसके बाद हमलावर भाग गए। फोन कर उन्होंने अपने समर्थकों को बुलाया। घटना के बाद समर्थकों ने रोष व्यक्त कर राजस्व पुलिस को सूचना दी। इधर मामले की जानकारी एसडीएम नवाजिश खालिक तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल कोतवाली व राजस्व पुलिस को मौके की ओर रवाना किया। उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। एसडीएम का कहना है कि प्रत्याशी के बयान दर्ज होने व तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल और गहलना बूथ का भी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article