{"_id":"699e01025231befb4c0ab2ca","slug":"aquatic-animal-census-completed-in-ctr-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-4183-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीटीआर में पूरी हुई जलीय जंतुओं की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीटीआर में पूरी हुई जलीय जंतुओं की गणना
Wed, 25 Feb 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में मगरमच्छ और घड़ियाल की गणना का कार्य पूरा कर लिया गया है। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि रामगंगा नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ, घड़ियाल, ऊदबिलाव समेत विभिन्न प्रजातियां जलीय प्रजातियां पाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस साल वनकर्मियों की पांच टीमों की मदद से ढिकाला समेत अन्य क्षेत्रों में गणना का कार्य पूरा कर लिया है। इस वर्ष केवल मगरमच्छ और घड़ियाल की ही गणना की गई है। बताया कि ऊदबिलाव की गणना अप्रैल में की जाएगी। पिछले वर्ष की गणना में 197 मगरमच्छ, 183 घड़ियाल और 161 ऊदबिलाव की मौजूदगी कॉर्बेट में पाई गई थी। संवाद
विज्ञापन