{"_id":"5ddd8f8a8ebc3e54d146ba8e","slug":"approved-more-than-four-and-a-half-crores-from-the-authority-for-basic-works-in-the-district-nainital-news-hld3655815183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आधारभूत कार्यों के लिए प्राधिकरण से साढ़े चार करोड़ से अधिक स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आधारभूत कार्यों के लिए प्राधिकरण से साढ़े चार करोड़ से अधिक स्वीकृत
विज्ञापन
नैनीताल में बैठक लेते आयुक्त एवं जिला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजीव रौतेला ।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में 16 अवस्थापना कार्यों के लिए चार करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें अधिकांश धनराशि सरोवर नगरी और आसपास की झीलों के सौंदर्यीकरण के लिए है।
सोमवार देर रात तक चली बैठक में आयुक्त रौतेला ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह स्वीकृत धनराशि का समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने विकास कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण कर गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।
बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल, जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष रोहित मीणा, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, हल्द्वानी के नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण बंसल, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार कटारिया आदि रहे।
विज्ञापन
- स्वीकृत धनराशि से यह होंगे कार्य
- भीमताल झील किनारे मंदिर मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवारों का पुनर्निर्माण कार्य- 8 लाख दो हजार
- ऊंचापुल चौराहे पर जल निकासी हेतु नाली निर्माण एवं सिंचाई गूल के मरम्मत कार्य-20 लाख 43 हजार
- प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के पीछे रिक्त भूखंड में पार्किंग निर्माण कार्य-10 लाख 22 हजार
- प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य- 35 लाख दो हजार
- भवाली-नैनीताल मोटर मार्ग के किमी सात, आठ और नौ का सौंदर्यीकरण कार्य और किमी एक से सात तक साइनेज कार्य- 35 लाख 12 हजार
- नैनीताल शहर के आंतरिक मार्गों में रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य- 20 लाख 12 हजार
- नैनीताल-भवाली मार्ग में नैनीताल चौराहे से कैलाखान चौराहे तक सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट कार्य- 28 लाख 12 हजार
- रूसी बैंड से हनुमानगढ़ तक सौंदर्यीकरण कार्य- 17 लाख 16 हजार
- हनुमानगढ़ से डांठ तल्लीताल तक सौंदर्यीकरण कार्य- 44 लाख 58 हजार
- नैनीताल शहर के सौंदर्यीकरण के लिए डांठ, तल्लीताल नैनीताल से अलका होटल, माल रोड नैनीताल तक सौंदर्यीकरण कार्य- 35 लाख 76 हजार
- नैनीताल शहर के सौंदर्यीकरण के तहत मल्लीताल में सौंदर्यीकरण कार्य-22 लाख 77 हजार
- नैनीताल में कैपिटल सिनेमा के पास सौंदर्यीकरण कार्य - 9 लाख 14 हजार
- डांठ तल्लीताल से हनुमानगढ़ी से नीचे हेयरपिन बैंड तक स्ट्रीट लाइट कार्य- 1 करोड़ 22 लाख 16 हजार
- जिले में विभिन्न स्थानों पर सौंदर्यीकरण के लिए दो हजार गमलों की खरीद- 10 लाख
- विभिन्न स्थानों पर पुलिस चेकपोस्ट बनाने के लिए- 20 लाख
- नैनीताल, भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल के सौंदर्यीकरण के लिए परियोजना तैयार करने हेतु कंसलटेंट चयन एवं परियोजना तैयार करने की कार्रवाई की अनुमति के लिए- 20 लाख