फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Application For Tablet

एमबीपीजी कॉलेज ने खोला पोर्टल, छात्रों से मांगी बैंक डिटेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Application For Tablet
Application For Tablet
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में टैबलेट योजना से लाभान्वित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज प्रशासन ने पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थियों को कॉलेज की वेबसाइट में अपनी बैंक डिटेल देनी है। विद्यार्थियों का डाटा अपलोड होने के बाद उनके खाते में टैबलेट की राशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट https://online.mbgpgcollege.ac.in/ में अपलोड बैंक डिटेल विकल्प में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन और मोबाइल नंबर, जन्म तिथि के साथ लॉगिन कर बैंक का विवरण अपलोड करना होगा। विद्यार्थियों की ओर से अपलोड की गई जानकारी के तहत उनके बैंक खाते में टैबलेट खरीदने के लिए 12 हजार प्रति छात्र स्थानांतरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

खाते में रुपये प्राप्त होने की तिथि से एक सप्ताह के अंदर टैबलेट क्रय कर उसकी जीएसटी युक्त बिल, रसीद महाविद्यालय में जमा करनी होगी। विद्यार्थी की ओर से राशि प्राप्त होने के बाद महाविद्यालय में रसीद जमा नहीं की जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन महाविद्यालय में भी मांगे आवेदन
हल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी (शहर) किशनपुर गौलापार के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने विद्यार्थियों से टैबेलेट योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा है कि टैबलेट खरीद की रसीद उपलब्ध कराने पर हाईस्कूल उत्तीर्ण प्रमाणपत्र की मूल प्रति विद्यार्थी को वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed