फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   anuj rawat is getting 80 lac for playing in the team of rajasthan royals in ipl

80 लाख में राजस्थान रॉयल के हुए अनुज रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
anuj rawat is getting 80 lac for playing in the team of  rajasthan royals in ipl
रामनगर क्रिकेटर अनुज रावत अपनी मां, पिता व भाई के साथ। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के उभरते क्रिकेटर अनुज रावत अब आईपीएल में राजस्थान रॉयल की ओर से खेलेंगे। अनुज को राजस्थान रॉयल की फ्रेंचाइजी ने 80 लाख रुपये में खरीदा है। अनुज के राजस्थान रॉयल टीम का हिस्सा बनने की खबर जैसे ही रामनगर वासियों को मिली तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

रामनगर के गांव रूपपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह रावत का छोटा बेटा बाएं हाथ के विकेटकीपर अनुज रावत को राजस्थान रॉयल की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के लिए 80 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल ने अनुज रावत का ब्रेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा था। अनुज रावत 2012 से दिल्ली की टीम के लिए खेल रहे है और वर्तमान में आंध्रप्रदेश में रणजी मैच खेल रहे हैं। पिता वीरेंद्र रावत ने बताया कि अनुज को 2012 में बेस्ट दिल्ली एकेडमी में भेजा था।
विज्ञापन

यह एकेडमी भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की है। उन्हीं की देखरेख में दिल्ली की टीम से खेल रहे हैं। बेटे की कामयाबी से परिवार में हर्ष का माहौल है। अनुज का बड़ा भाई प्रशांत रावत दिल्ली में किसी मल्टीनेशनल कंपनी काम करता है। मां आशा रावत बीडीसी सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी को है पोते पर नाज
क्रिकेटर अनुज रावत के राजस्थान रॉयल टीम में शामिल होने पर जहां पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है, वहीं उसकी दादी वैजयंती रावत को उस पर नाज है। दादी ने बताया कि उसे पता था कि उनका पोता एक दिन बड़े स्तर पर जरूर खेलेगा। कहा कि अभी तो ये आईपीएल टीम में शामिल हुआ है। ईश्वर की कृपा रही तो वह एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम में भी शामिल होगा।
बचपन में प्लास्टिक के बैट से खेलता था
पिता वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बचपन में अनुज प्लास्टिक के बैट से खेलता था। उसकी लगन को देखते हुए उसे बैट दिलाया था। तब पता नहीं था कि वह कभी इतने बड़े स्तर पर खेलेगा। इस कामयाबी के लिए उसने बहुत मेहनत की है। क्रिकेट के प्रति उसके जुनून को देखकर ही उसे दिल्ली भेजा था और वह आज रणजी मैच खेल रहा है।

बधाई देने वालों का लगा तांता
अनुज रावत के आईपीएल टीम में शामिल होने की खबर रामनगर में आग की तरह फैल गई और हर कोई फोन कर उन्हें बधाई देने में लगा रहा। वहीं आसपास के लोग उनके घर पहुंच गए। पिता ने बताया कि देर रात तक फोन घनघनाते रहे। उन्होंने सभी का दिल से आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed