फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anti venom will be kept in forest posts in haldwani

Exclusive: वन चौकियों में रखे जाएंगे एंटी वेनम, सर्पदंश का मिलेगा इलाज; वनकर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Fri, 16 Aug 2024 09:35 AM IST
हीरा मेहरा दीपक कापड़ी, संवाद
दीपक कापड़ी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 16 Aug 2024 09:35 AM IST
सार

पहाड़ से लेकर मैदान तक इन दिनों सांप के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्नैक एंटी वेनम नहीं मिलने के कारण अधिकतर मामलों में लोगों को जान गंवानी पड़ती है। अब वन विभाग अब सांप के काटने पर लोगों का तुरंत इलाज कराएगा। 

विज्ञापन
Anti venom will be kept in forest posts in haldwani
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 

विज्ञापन

वन विभाग अब सांप के काटने पर लोगों का तुरंत इलाज कराएगा। विभाग की ओर से रेंजर्स कार्यालय और वन चौकियों में स्नेक एंटी वेनम इंजेक्शन रखी जाएंगी। सांप के काटने पर वनकर्मी तुरंत व्यक्ति को इंजेक्शन लगाएंगे। इसके लिए वनकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

पहाड़ से लेकर मैदान तक इन दिनों सांप के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्नैक एंटी वेनम नहीं मिलने के कारण अधिकतर मामलों में लोगों को जान गंवानी पड़ती है। अधिकतर मौतें सांप के जहर से कम डर के कारण हार्ट अटैक से ज्यादा होती हैं। सांप के काटने के बाद लोगों के तात्कालिक इलाज के लिए योजना बनाई गई है। वन विभाग तराई सेंट्रल वन रेंज, हल्द्वानी, तराई पश्चिमी, रामनगर, पूर्वी, पश्चिमी वन रेंजों के अंतर्गत जहां सांप के काटने के अधिक मामले आते हैं वहां के वन रेंजर्स कार्यालय, वन चौकियों में स्नैक एंटी वेनम इंजेक्शन रखे जाएंगे। किसी व्यक्ति के सांप के काटने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर इंजेक्शन लगाएगी। इसके बाद सांप के काटने से घायल हुए व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rakhi 2024: रक्षाबंधन के चलते अभी से ट्रेन फुल, 100 तक पहुंची वेटिंग; घर जाने के लिए करनी पड़ेगी जद्दोजहद

विज्ञापन
विज्ञापन

जून से अब तक 60 मामले
कुमाऊं के सबसे बड़े रेफरल सेंटर एसटीएच में 15 जून से अब तक पूरे कुमाऊं से सांप के काटने के 150 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। मैदानी क्षेत्रों से 70 से अधिक मामले आए हैं। सांप के काटने के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांप और मगरमच्छ के रेस्क्यू करने का देगा प्रशिक्षण
वन विभाग वनकर्मियों को तराई क्षेत्र में सांप और मगरमच्छ पकड़ने का प्रशिक्षण देगा। जल्द नंधौर, टनकपुर, भाकड़ा, पीपलपड़ाव, कोज, गदगदिया, बरहैनी, रुद्रपुर, गौला रेंज, डौली, किच्छा सहित कई अन्य स्थानों पर 50 से अधिक वनकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सांप के काटने के बाद लोगों को तुरंत इलाज दिलाया जाएगा। इसके अलावा वन रेंजर्स कार्यालय और वन चौकियों में स्नैक एंटी वेनम रखी जाएगी। वैक्सीन लगाने के लिए वनकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
-धीरज पांडे, मुख्य वन संरक्ष हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed