{"_id":"6dcb7302bbf3b1e8ffa1eb0d7d3aef19","slug":"another-swine-flu-suspect-patient-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस में स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस में स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध मरीज भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 18 Feb 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेस अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज को भर्ती कराया गया है। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। हालांकि, डाक्टर स्वाइन फ्लू के लक्षण होने से इनकार कर रहे हैं और निमोनिया होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
जजफार्म निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं। सात फरवरी को बुखार आने पर हल्द्वानी में प्राइवेट क्लीनिक में दिखाया। दो दिन दवा खाने के बाद बुखार उतर गया, मगर खांसी ठीक नहीं हुई। निजी डाक्टर ने स्वाइन फ्लू होने की आशंका जता बेस अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त व्यक्ति को सोमवार देर रात बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
बेस अस्पताल के फिजीशियन डा. पीएस टाकुली ने बताया कि मरीज में स्वाइन फ्लू के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। सोमवार रात दवा देने के बाद मंगलवार को खांसी से काफी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध न तो किसी मरीज के संपर्क में आया है, न ऐसी जगह गया है जहां संक्रमण फैला हुआ है और न ही ऐसी जगह रहता है, जहां संक्रमण फैला है। स्वाइन फ्लू होने पर एक सप्ताह में तो मरीज की स्थिति काफी बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर 48 घंटे के भीतर टैमीफ्लू दवा देने पर ही फायदा करती है। डा. टाकुली ने बताया कि निमोनिया के कारण ही उसकी खांसी नहीं ठीक हो रही है। संदिग्ध का सैंपल लेने की आवश्यकता नहीं है। बुधवार सुबह देखने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।