फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Another star decorated on the shoulder of SSP Meena

Nainital News: एसएसपी मीणा के कंधे पर सजा एक और सितारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Another star decorated on the shoulder of SSP Meena
हल्द्वानी। सलेक्शन ग्रेड पर पदोन्नति के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के कंधे पर एक और सितारा सज गया है। मंगलवार को कुमाऊं आईजी डॉ. योगेेंद्र सिंह रावत ने सितारा और कॉलर बैंड लगाया। साथ ही उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


2012 बैच के आईपीएस मीणा ने पिछले वर्ष सितंबर में जिले का एसएसपी पद संभाला था। इससे पहले वह एएसपी देहरादून, एएसपी हरिद्वार, एसपी रूद्रप्रयाग, एसएसपी अल्मोड़ा, एसपी आर हल्द्वानी, एसपी सीबीसीआईडी हल्द्वानी और एसपी विजिलेंस हल्द्वानी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पांच हजार फीट की ऊंचाई से पांच पैरा जंप लगाकर इन्होंने पैरा जम्पर का खिताब जीता था। ऐसा करने वाले वह प्रदेश के पहले आईपीएस रहे। प्रह्लाद नारायण मीणा के साथ ही सलेक्शन ग्रेड पर पदोन्नत 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर की कमांडेंट प्रीति प्रियदशर्नी के आईजी ने सितारा और बैंड लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed